
RRB NTPC Phase 3 Admit Card 2021:आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड कर सकते हैं। तीसरे चरण की परीक्षा 31 जनवरी से शुरू होगी। आज 27 जनवरी 2021 से सभी आरआरबी पोर्टल से एडमिट डाउनलोड किए जा सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी फेज 3 एग्जाम 2021 का आयोजन 31 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी। तीसरे चरण की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में 28 लाख उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।
RRB NTPC Phase 3 CBT Exam 2021:
रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के अंतर्गत 35 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 1.25 करोड़ आवेदनों को देखते हुए फर्स्ट स्टेज के सीबीटी 1 का आयोजन चरणबद्ध तरकी के किया जा रहा है। पहले चरण में 23 लाख उम्मीदवार और दूसरे चरण में 27 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे, वहीं तीसरे चरण के लिए आरआरबी द्वारा 28 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद बचे रह गये लगभग 47 लाख कैंडिडेट्स के लिए आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट 2021 फेज 4 की घोषणा 12 फरवरी 2021 को तीसरा चरण समाप्त होने के बाद की जा सकती है।
How To Download RRB NTPC Phase 3 Admit Card 2021
आरआरबी एनटीपीसी तीसरे चरण की सीबीटी 1 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार, रेलवे द्वारा सभी जोन में प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए एक कॉमन लिंक दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सम्बन्धित जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही सीईएन 01/2019 भर्ती से सम्बन्धित सेक्शन में तीसरे चरण के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जा सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी रेलवे एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के तौर पर जन्म-तिथि को भरकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
Published on:
27 Jan 2021 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
