रेलवे के ट्रैक मेंटेनर्स को मिलेगी पदोन्नति
Group C कर्मचारियों के अलावा रेलवे ट्रैक मेंटेनर्स के लिए भी खुशखबरी है। इन कर्मचारियों को भी पदौन्नति अवसर बढ़ रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने एआईआर एफ के साथ हुई चर्चा में इस बारे में सहमति जताई है। रेलवे बोर्ड की ओर से इस बारे में जल्दी ही आदेश जारी किए जाएंगे। रेलवे में ट्रैकमैन के पदों को कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के तहत 6:12:22 व 60 प्रतिशत 2800, 2400, 1900 व 1800 ग्रेड पे पदों के रूप विभाजित किया गया था। लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने ट्रैकमैन के 2800 ग्रेड पे में 10, 2400 ग्रेड पे में 20, 1900 ग्रेड पे में 20 व 1800 ग्रेड पे में 50 प्रतिशत करने पर सहमति दी है जिससे उनको लाभ मिलेगा।