28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JPSC ने निकाली Assistant Public Health Officer के पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकते है आवेदन

JPSC Recruitment 2018 के तहत Assistant Public Health Officer के 56 पदों पर भर्ती की जाएगी।
2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Sep 13, 2018

JPSC Assistant Public Health Officer Recruitment 2018

JPSC ने निकाली Assistant Public Health Officer के पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकते है आवेदन

JPSC Assistant Public Health Officer Recruitment 2018: झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के नगर विकास एवं आवास विभागान्तर्गत सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी (Assistant Public Health Officer) के 56 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2018 है। आपको बता दें इस भर्ती में हर तरह के आरक्षण का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।


झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ आॅफिसर : 56 पद

शैक्षणिक योग्यता: सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को भारतीय चिकित्सा परिषद तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय से MBBS की उपाधि प्राप्त करना आवश्यक होगा तथा आवेदन को चिकित्सक के रूप में निबंधन संख्या प्राप्त करना भी आवश्यक होगा।

अनुभवः आवेदक को मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से कम से कम एक वर्ष की इंटर्नशिप प्राप्त होना आवश्यक होगी।

आयु सीमाः आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चााहिए। ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

वेतनमानः चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,300-34,800 रूपए वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में योग्यता प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क:
सामान्य / पिछड़ा वर्ग और उच्च पिछला वर्ग 600 के लिए।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
दिव्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट है।
परीक्षा शुल्क डेबिट / क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग / चालान के माध्यम से एसबीआई क्लेक्ट के जरिए स्वीकार किया जाता है।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार झारखंड लोक सेवा आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से 14 अक्टूबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक आवेदन की हार्ड काॅपी मय वांछित दस्तावेज, परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग सर्कुलर रोड रांची, 834001, झारखंड के पते पर भेजे। आवेदन 31 अगस्त 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

आॅनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख: 14 अक्टूबर 2018

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।