जॉब्स

MHA IB ACIO Answer Key 2021: पहले चरण की परीक्षा के लिए आंसर की जारी, यहां से करें चेक

MHA IB ACIO Tier 1 Answer Key 2021: असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड टू/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2021 की आंसर की जारी आंसर की पर आपत्ति करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2021 है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2021

MHA IB ACIO Tier 1 Answer Key 2021: गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड-2 /एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2021 की आंसर की जारी कर दी है। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की एमएचए आईबी एसीआईओ परीक्षा में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।

आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का प्रयोग करना होगा. इसके साथ ही वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि इन आंसर की पर आपत्ति करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2021 है। आज यानी 24 फरवरी से लेकर चार दिन बाद तक यानी 28 फरवरी तक ऑब्जेक्शन किया जा सकता है।


How To Download MHA IB ACIO Tier 1 Answer Key 2021

आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। यहां होम पेज पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही पीडीएफ फाइल आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। अगर आपको कोई उत्तर गलत लगता है तो बताए गए प्रारूप में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह भी ध्यान रहे की ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन मोड में ही भेजे जा सकते हैं. किसी और माध्यम से की गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आंसर की पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Published on:
24 Feb 2021 10:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर