1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Police Recruitment 2020: कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

MP Police Constable Recruitment 2020 Notification, Eligibility, Age Limit, Written Exam, Selection Process, MP Police Bharti 2020
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 23 Oct 2020, 9:03 AM IST

jobs.jpg

महासभा ने खाली पदों को ऐसे भरने की मांग की

MP Police Constable Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB), भोपाल ने पुलिस आरक्षक भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2020 के जरिए विभाग में रेडियो ऑपरेटर और जनरल ड्यूटी के कुल 4000 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 138 रिक्तियां कॉन्सटेबल (रेडियो) की हैं, जबकि शेष 3862 रिक्तियां कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए घोषित की गयी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन पढ़ लेवें।

Click Here For Download Official Notification

मध्य प्रदेश 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020
मध्य प्रदेश 4000 पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा राज्य पुलिस विभाग में 4000 कॉन्सटेबल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत परीक्षा के आयोजन की तिथि 6 मार्च 2021 से शुरू होगी।

आयु सीमा
आयु की गणना 1 अगस्त 2020 के अनुसार की जाएगी। आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।