MPPSC MO Recruitment 2021: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी हासिल करने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एमपीपीएससी की आधिकारक वेबसाइट पर जाकर mppsc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में 24 जून 2021 से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए कुल 576 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 144 रिक्तियां सामान्य श्रेणी के लिए, 60 ओबीसी के लिए, 58 ईडब्ल्यूएस के लिए, 72 एससी के लिए, 242 एसटी के लिए आरक्षित हैं। भर्ती से संबंधित योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य जानकारी उम्मीदवार आयोगी की आधिकारिक वेबसाइट से हालिस कर सकते हैं।