
NICL Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कुछ समय पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं अब आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nationalinsurance.nic.co.in
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन किए जा रहे हैं और अंतिम तारीख 11 नवंबर है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही स्थानीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।
एनआईसीएल की इस भर्ती के तहत 33 पद एसटी और 41 पद EWS कैटेगरी के लिए निर्धारित किए गए हैं। कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 से की जाएगी।
Updated on:
07 Nov 2024 09:49 am
Published on:
06 Nov 2024 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
