
PCI Recruitment 2021: भारतीय प्रेस परिषद ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सूचना भवन, लोदी रोड, नई दिल्ली स्थित पीसीआई ऑफिस में की जानी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट, presscouncil.nic.in से फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।
जरुरी पात्रता
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। हालांकि, पीजी डिग्री या एलएलबी या जर्नलिज्म/मास कम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा या अंग्रेजी/हिन्दी के अतिरिक्त किसी अन्य भारतीय भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2021 को 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर - उम्मीदवारों को हिंदी में पीजी के साथ यूजी में अंग्रेजी विषय या माध्यम के रूप पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 फरवरी को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्यता सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार भारतीय प्रेस परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती सेक्शन में दिये गए सम्बन्धित भर्ती लिंक पर क्लिक करके भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए फॉर्म भी अधिसूचना में ही उपलब्ध हैं। आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर जरुरी डॉक्यूमेंट्स की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ इस पते पर जमा कराएं – सेक्रेट्री, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, सूचना भवन, 8 सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली – 110003
Published on:
12 Jan 2021, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.