25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Ranchi Rims recruitment 2021 Notification: सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी वॉक-इन-इंटरव्यू- 05 मार्च 2021
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 27 Feb 2021, 11:28 PM IST

doctor.jpg

15 दिन में मानसून देगा दस्तक: डायरिया, पीलिया, मलेरिया व डेंगू से निपटने रखें तैयारी

Ranchi Rims recruitment 2021 Notification: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती कुल 20 पदों के लिए निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया रिम्स की वेबसाइट rimsranchi.org पर पूरी कर सकते हैं। पात्रता संबंधित जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Click Here For Check Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 24 फरवरी 2021
वॉक-इन-इंटरव्यू- 05 मार्च 2021
वॉक-इन इंटरव्यू के लिए रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच


रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 20 पद
पेडियाट्रिक सर्जरी-04 पद
नैनाटोलॉजी-03 पद
नेफ्रोलॉजी-02 पद
मेडिकल ओंकोलॉजी-04 पद
सर्जिकल -02 पद
न्यूरोलॉजी-02 पद
प्लास्टिक सर्जरी-03 पद

शैक्षणिक योग्यता-
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विवि/संस्थान से एमबीबीएस के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरुरी है।


वेतनमान- पे लेवल- 11 (67,700 प्रति माह रुपए)

साक्षात्कार के लिए जरुरी निर्देश
-अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना जरुरी है।
-तय फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी इंटरव्यू के समय सबमिट करें।
-अभ्यर्थी को वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
-एक से अधिक पद के लिए आवेदन करते हैं तो सभी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरकर सबमिट करें।
-फॉर्म पर अपना स्वप्रमाणित पासपोर्ट फोटो भी लगाएं।
-सीनियर रेजिटेंड पद पर नियुक्ति सिर्फ तीन साल के लिए होगी।
-संबंधित विषय में अभ्यर्थी का कम से कम तीन साल सीनियर रेजिडेंसी पूरी किए होना चाहिए।
-सरकारी या अर्ध सरकारी संस्थानों के अभ्यर्थियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी पेश करना होगा।