रेलवे भर्ती को 11 साल के अनुबंध के लिए आउटसोर्सिंग के आधार पर आठ श्रेणियों में 5285 पदों के लिए विज्ञापित किया गया था। आवेदकों से ऑनलाइन शुल्क के रूप में 750 रुपए जमा करने को कहा गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2020 बताई गई थी। रेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह सभी को सूचित किया जाता है कि किसी भी रेलवे भर्ती के लिए विज्ञापन हमेशा भारतीय रेलवे द्वारा ही किया जाता है। किसी भी निजी एजेंसी को ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।