जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, या कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ जैसे स्पेशलिस्ट विषयों के साथ साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 23 जून, 2023 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट मिलेगी।