आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम 40। राजस्थान की एससी/एसटी, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाएगी। सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट दी जाएगी। भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा आवेदन के समय सामान्य/पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा और अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा।