एसएससी (SSC) सीजीएल 2022 के लिए संशोधित अंतिम सीजीएल वेकेंसी लिस्ट जारी की है। खाली पदों में ओबीसी के लिए 8336 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3798, एससी के लिए 5571 और एसटी के लिए 2888 पद रिजर्व हैं। जबकि 15408 पद अनारक्षित हैं।
SSC CGL 2022 Revised final vacancies list: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी (SSC) सीजीएल 2022 के लिए संशोधित अंतिम सीजीएल वेकेंसी लिस्ट जारी की है। खाली पदों में ओबीसी के लिए 8336 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3798, एससी के लिए 5571 और एसटी के लिए 2888 पद रिजर्व हैं। जबकि 15408 पद अनारक्षित हैं। उम्मीदवार जो संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 पोस्ट्स की सूची की जांच करना चाहते हैं, वे एसएससी (SSC) की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। आयोग ने एसएससी (SSC) सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 2022 तक और टियर 2 परीक्षा 2 से 7 मार्च तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की थी। टियर 1 परीक्षा परिणाम 2 फरवरी को घोषित किए गए थे। टियर II परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
इस तरह से है खाली पदों की संख्या
संशोधित पोस्ट्स की सूची के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा विभिन्न विभागों में 36001 पदों को भरेगी, जिसमें अनारक्षित के लिए 15408 पद, अनुसूचित जाति के लिए 5571, अनुसूचित जनजाति के लिए 2888, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8336 और ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लिए 3798 पद शामिल हैं। आपको बता दे कि सीजीएल भर्ती 2022 प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरू हुई थी। उस समय पदों की संख्या 37409 घोषित हुई थी। आयोग ने एसएससी (SSC) सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 2022 तक और टियर 2 परीक्षा 2 से 7 मार्च तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की थी। टियर 1 परीक्षा परिणाम 2 फरवरी को घोषित किए गए थे। टियर II परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- SSC: दिल्ली पुलिस SSC एसआई 2022 आंसर की जारी, 13 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
काम हुई हैं पोस्ट्स
27 अप्रैल, 2023 को जारी अंतिम पोस्ट्स की सूची से पदों की संख्या कम कर दी गई है। पिछली पोस्ट्स की सूची में इस भर्ती परीक्षा में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2,940 ईएसएम, 451 ओएच के अलावा 36,012 पोस्ट्स भरी जाएंगी। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 424 एचएच, 277 वीएच और 263 अन्य पीडब्ल्यूडी पोस्ट्स शामिल हैं।