
Kerala KEAM 2020 answer key
SSC Jr Engineer 2019 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर पेपर-1 परीक्षा -2019 की आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की और रिस्पांस आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जेई भर्ती परीक्षा पेपर -1, 2019 में उपस्थित हुए कैंडिडेट्स आंसर की को आयोग की आधिकारिक साईट पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स जिस आंसर से संतुष्ट नहीं हैं वे उस प्रश्न/उतर पर अपनी आपत्ति 31 दिसंबर 2020 तक भेज सकते हैं। ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगें। इसके लिए कैंडिडेट्स को हर ऑब्जेक्शन के लिए प्रति प्रश्न-उत्तर के लिए 100 रूपये के हिसाब से ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। 31 दिसंबर 2020 को शाम 6.00 बजे के बाद या अन्य किसी मोड़ में भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।
एसएससी जेई परीक्षा पेपर-1 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गई थी। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बिहार को चुना था उनकी परीक्षा 11 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। इसके बाद इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा। जो कैंडिडेट्स पेपर -1 की परीक्षा में सफल होंगे उन्हें पेपर -2 की परीक्षा में शामिल किया जाएगा। पेपर वन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होता है जबकि पेपर टू डिस्क्रिप्टिव टाइप होता है।
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2019 के जरिए जूनियर इंजीनियर -सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, क्वालिटी सर्वेइंग & कांट्रैक्ट के 887 पदों पर भर्ती किया जाना है।
Published on:
28 Dec 2020 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
