2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri Result 2021: परिवहन विभाग में निकली अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, वेदन करने का कल आखिरी मौका

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम लिमिटेड ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां (Apprentice Recruitment 2021)निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का कल आखिरी मौका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2021, 6:39 PM IST

Tamil Nadu State Transport Corporation.jpg

Tamil Nadu State Transport Corporation

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम लिमिटेड की ओर से मिल रहा है सुनहरा मौका। राज्य परिवहन ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिन पर आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2021 से शुरू की गई थी और इन पदों के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियो ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया हैवे लोग जल् से जल्द आधिकारिक वेबसाइट www.tnstc.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे 15 दिनों के लिए आगे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2021 कर दिया गया है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।

Apprentice Bharti 2021: रिक्त पदों की संख्या

ग्रेजुएट अपरेंटिस – 92 पद

डिप्लोमा अपरेंटिस – 144 पद

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदावर के पास स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अपरेंटिस के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित स्ट्रीम में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 के बीच होनी चाहिए।वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आय़ु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है.

Apprentice Bharti 2021: चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।