2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPCL Recruitment 2021: असिस्टेंट अकाउंटेंट के 240 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

UPPCL Assistant Accountant Notification 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ग्रुप सी असिस्टेंट अकाउंटेंट (AA) के 240 पदों पर निकली भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2021, 5:58 PM IST

UPPCL Assistant Accountant Notification 2021

UPPCL Assistant Accountant Notification 2021

नई दिल्ली। UPPCL Assistant Accountant Notification 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ग्रुप सी असिस्टेंट अकाउंटेंट (AA) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेब साइट uppcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

9 नवंबर तक कर सकते है आवेदन:—

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 240 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 9 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें:- BPSC 67th Prelims Exam 2021: बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख हुआ बदलाव , जानें पूरी डिटेल

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन यूपीपीसीएल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में हो सकती है।

शैक्षिक योग्यता:—

उपरोक्त पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पदों के लिए कंप्यूटर पर 30 शब्द प्रति मिनट और स्टेनोग्राफी में 60 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- NHM AP Recruitment 2021: 3393 मिड-लेवल हेल्थ प्रोवाइडर पदों पर भर्ती के लिए 6 नवंबर तक करें अप्लाई

उम्र सीमा :—

इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई 2021 तक कम से कम 21 से ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान:—

चयनित उम्मीदवारों को चयन होने पर उम्मीदवार को 29800 से 94300/- का लेवेल 5 पे स्केल मिलेगा