
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ऑफिस असिस्टेंट के 30 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 दिसम्बर 2017 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों का विवरणः
ऑफिस असिस्टेंट (III)- 30 पद
वेतनमानः 5200—20200, ग्रेड पे -2600/—
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता:
ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की और हिंदी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 40 साल तक ही होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित और कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा का सामना करना होगा। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। इन्हीं परीक्षाओं के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा।
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर आवेदन शुल्क:
इस पद पर आवेदन कर रहे सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और SC/ST यानी आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 रुपये आवेदन फीस देय है।
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि:
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2017 है.
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में रिक्त पदों पर ऐसे करें आवेदन:
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाकर यहां दी गई नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद योग्य उम्मीदवार यहीं से अपना आवेदन भी कर सकते हैं।
UPPCL Office assistant recruitment notification 2017:
उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में ऑफिस असिस्टेंट के 30 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
17 Dec 2017 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
