
UPPSC AE Admit Card 2020: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी), ने यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2019 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से बताए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर, इंजीनियर, भूमि संरक्षण अधिकारी/टेक्निकल ऑफिसर पदों पर कैंडिडेट्स का चयन होगा। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपीपीएससी सीएसई सर्विस 2019-20 के लिए रजिस्टर कराया हो, वे ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC AE Exam Date 2020
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरंग एग्जाम 13 दिसंबर 2020 को पांच सेंटर्स पर आयोजित करेगा। यह भी बताते चलें कि परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 11.30 के बीच और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 से शाम 4.30 के मध्य आयोजित होगी। परीक्षा के विषय में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
How To Download UPPSC AE Exam Date 2020
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर UPPSC AE Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
यहां लेफ्ट पैनल के नीचे दिए डाउनलोड सेक्शन के अंदर Download Admit Card नाम के लिंक पर जाएं।
अब नई टैब में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
जानकारी सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
04 Dec 2020 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
