30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPSC PCS 2020 Final Result: यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट जल्द होंगे जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम समाप्त

UPPSC PCS 2020 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2020 का इंटरव्यू कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पीसीएस भर्ती के लिए 487 पदों के सापेक्ष...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 8 Apr 2021, 11:23 PM IST

UP TOP 10: UPPSC पीसीएस मेंस में सफल कैंडिडेट्स के इंटरव्यू की तारीख घोषित

UP TOP 10: UPPSC पीसीएस मेंस में सफल कैंडिडेट्स के इंटरव्यू की तारीख घोषित

UPPSC PCS 2020 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2020 का इंटरव्यू कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पीसीएस भर्ती के लिए 487 पदों के सापेक्ष 845 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किए थे। इंटरव्यू में कुल 802 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। साक्षात्कार कार्यक्रम 01 से 08 अप्रैल तक दो सत्रों में आयोजित किए गए।

21 से 25 जनवरी 2021 के बीच आयोजित हुई मुख्य परीक्षा में कुल 4589 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ मार्क्स अंतिम परिणाम जारी किए जाने के अपलोड किए जाएंगे।

Read More: उत्तराखंड में नर्सिंग ट्यूटर के 40 पदों पर आवेदन मांगे, 5 मई तक ऑनलाइन करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणाम 20 मार्च 2021 को आयोजित किए गए थे। पीसीएस भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम 54 दिनों के बाद ही घोषित कर दिए गए थे । यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती के लिए 5,95,696 युवाओं ने आवेदन किया था।

यूपीपीएससी पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर 2020 को आयोजित की गई थी। पीसीएस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर 2020 में घोषित कर दिया गया था। आयोग 15 अप्रैल तक UPPSC PCS Final Result 2020 जारी कर सकता है। ऐसा होने पर यह 6 माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के रिकॉर्ड बन जाएगा।

Read More: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें अप्लाई

UPPSC PCS Final Result 2020

साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर पीसीएस भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। इसमें प्राप्तांकों के अनुसार रैंकिंग दी जाएगी। रैंक के अनुसार ही अभ्यर्थियों को संबंधित पद पर नौकरी दी जाएगी। इस वर्ष पीसीएस मुख्य परीक्षा तीन शहरों लखनऊ, इलाहाबाद और गाजियाबाद में आयोजित की गई थी।

Read More: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई