
UPSC ESE 2021 Notification
नई दिल्ली। UPSC ESE 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के लिए जो छात्र इच्छुक है वो कल यानी 7 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी कल ईएसई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी करेगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं वे कल बेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार UPSC ESE आवेदन पत्र की प्रक्रिया कल यानि की 7 अप्रैल 2021 को जारी की जाएगी 27 अप्रैल, 2021 तक चलेगी।
UPSC ESE 2021 Dates: महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथिः 7 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 27 अप्रैल, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम- 18 जुलाई, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम- जून के तीसरे सप्ताह, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा- 18 जुलाई, 2021निर्धारित की गई है।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेंस एग्जाम तारीख- जल्द घोषित होगी
आयु सीमाः 21 से 30 साल।
चयन प्रक्रियाः UPSC Engineering service में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
बतादें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा आयोजित की जाती है।UPSC ESE, की परीक्षा से सरकारी कार्यों, बिजली, और दूरसंचार, रेलवे, सड़क, एक नौकरी प्रोफ़ाइल के लिए रक्षा जैसे विनिर्माण, निरीक्षण, आपूर्ति, निर्माण जैसे पदों की भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है।
Published on:
6 Apr 2021, 2:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.