UPSC Success Story: यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में जब कोई उम्मीदवार पास होता है तो लोग उनके पूराने शैक्षणिक रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं। अखबारों और खबरों में आपने देखा होगा कि किसी सफल व्यक्ति के बारे में बताया जाता है कि वो स्कूली दिनों से ही टॉप करता आया है। लेकिन हर उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड ऐसा नहीं होता है। हालांकि, 12th Fail जैसी फिल्मों ने कुछ हद तक इस धारणा को बदला है। लेकिन आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि यदि कोई सफल व्यक्ति है तो उसने बचपन से ही हर काम में सफलता हासिल की होगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही एक आईएएस अधिकारी (IAS Success Story) के बारे में बताएंगे, जो 10वीं बोर्ड परीक्षा (10th Board Exam) में सिर्फ एक अंक के कारण पीछे रह गए थे।