29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Success Story: JEE में स्टेट टॉपर…35 लाख की जॉब ऑफर छोड़कर बने IPS, जानिए अर्चित चांडक की कहानी

UPSC Success Story: अर्चित ने जॉब ठुकराने के बाद 2016 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने 2018 में यूपीएससी परीक्षा दिया और ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 184 हासिल की। आइए, जानते हैं आईपीएस अर्चित चांडक की कहानी-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 3 Apr 2024, 11:36 AM IST

upsc_success_story.jpg

UPSC Success Story

UPSC Success Story: यूपीएससी निकालना कोई आसान काम नहीं। अच्छे अच्छे अभ्यर्थियों के हाथ कई बार निराशा लगती है। लेकिन वहीं कुछ लोग हैं जो यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में सफलता हासिल कर ही लेते हैं। ऐसे चुनिंदा अभ्यर्थियों में से एक हैं, आईपीएस अर्चित चांडक (IPS Archit Chandak)।


अर्चित नागपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई भवन के बीपी विद्या मंदिर से की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली आ गए। अर्चित 2012 के जेईई परीक्षा के टॉपर (JEE Exam Topper) भी रह चुके हैं, वे शहर के टॉपर थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। अपने इंटर्नशिप के दौरान ही अर्चित को एक जापानी कंपनी द्वारा 35 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुथा। हालांकि, वो एक सरकारी कर्मचारी बनकर देश की सेवा करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें- 9-5 से हो गए हैं परेशान तो भरें अपने सपनों की उड़ान, देखें ये करियर ऑप्शन्स


जॉब ऑफर ठुकराने के बाद अर्चित ने 2016 में सिविल सेवा परीक्षा (CSE Exams) की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने 2018 में यूपीएससी परीक्षा दिया और ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 184 हासिल की। वह वर्तमान में नागपुर पुलिस में डीसीपी पद पर तैनात हैं। पढ़ाई और यूपीएससी में सफलता (UPSC Success Story) पाने के साथ ही अर्चित को अन्य चीजों (Hobbies Of IPS Archit Chandak) का भी शौक है।


अर्चित शतरंज के शौकीन हैं। उनकी फाइड रेटिंग 1,820 है। इसी के साथ वो अपनी फिटनेसा का भी ध्यान रखते हैं। वो 42 किलो मीटर की मुंबई मैराथन पूरी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर अर्चित काफी सक्रिय हैं। वो इंस्टाग्राम (Archit Chandak Instagram) पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें डालते रहते हैं।


आईपीएस अर्चित ने आईएएस सौम्या शर्मा (IAS Saumya Sharma) से शादी की है। सौम्या जिला परिषद नागपुर में सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। सौम्या शर्मा ने सिर्फ 4 महीने की तैयारी में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की थी।