9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर जगाई खुले रंगमंच को ‘जीवित’ करने की आस

- अब एक करोड़ फिर खर्च करेगा जेडीए - 93 लाख पहले ही हो चुके खर्च  
less than 1 minute read
Google source verification
फिर जगाई खुले रंगमंच को ‘जीवित’ करने की आस

फिर जगाई खुले रंगमंच को ‘जीवित’ करने की आस

जोधपुर. शहर के एकमात्र खुले रंगमंच को जीवित करने की आस एक बार फिर जगाई गई है। जेडीए पहले चरण में 93 लाख रुपए लगाने के बाद अब दूसरे चरण में 1 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक राशि लगाने की तैयारी कर चुका है। हालांकि यह रंगमंच बनने के बाद से अभी तक यहां कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है।
जेडीए आयुक्त मेघराजसिंह रतनू ने बताया कि ओपन एयर थिएटर के द्वितीय चरण में प्रोजेक्ट रूम का निर्माण, ग्राउंड फ्लोर, फस्र्ट व सेकण्ड फ्लोर व यूटिलिट कार्य, वाटर टैंक, ओपन एयर थियेटर के चारों ओर रोड निर्माण, पार्किंग व ओपन एयर थिएटर के मुख्य द्वार व रैलिंग का कार्य करवाया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होने के बाद ओपन एयर थिएटर 3500 व्यक्तियों की बैठक क्षमता का जोधपुर का एक मात्र ओपन एयर थिएटर होगा।

सुविधा दे रहे, मगर कार्यक्रम नहीं

अतिरिक्त कलक्टर(शहर) सीमा कविया ने बताया कि ओपन एयर थिएटर में 30 मिनट का लेजर शो करवाया जा सकेगा। विभिन्न नाटकों के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, सेलिब्रिटी शो, कवि सम्मेलन, प्रदर्शनी, विद्यालयों के वार्षिक उत्सव के आयोजन हो सकेंगे। लेकिन अब तक ऐसे कोई आयोजन यहां नहीं हुए हैं।

प्रथम चरण में 93 लाख के कार्य करवाए

अशोक उद्यान 2016 में राजस्थान आवासन मण्डल से जेडीए को हस्तांतरित किया गया था। जेडीए ने इसके बाद ओपन एयर थिएटर के अधूरे कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रथम चरण में 1 करोड 39 लाख 13 हजार के कार्यादेश जारी किए। इनमें से 93 लाख 73 हजार के कार्य करवाए।

गेम व फूड कोर्ट भी
ओपन एयर थियेटर का सैकण्ड फ्लोर गेम जोन व फूड कोर्ट के रूप में उपयोग किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग