9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जोधपुर से जयपुर दूर नहीं, मोदी सरकार ने दिए 107 करोड़ रुपए, जानिए क्यंू

वर्तमान में जारी जोधपुर मण्डल में वर्तमान में जारी थियात-हमीरा-सानू 58.5 किमी नई रेल लाइन के लिए 27.99 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है।
2 min read
Google source verification
107 crore rupees for jodhpur degana railway line expansion

अब जोधपुर से जयपुर दूर नहीं, मोदी सरकार ने दिए 107 करोड़ रुपए, जानिए क्यंू

अमित दवे/जोधपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यस्ततम मार्गो में माने जाने वाले जोधपुर-जयपुर मार्ग का सफर आसान हो, इसलिए लिए सरकार ने राईकाबाग-डेगाना दोहरीकरण के लिए 145 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 107 करोड़ रुपए घोषित किए है। दोहरीकरण से इस मार्ग पर टे्रनें अटकने व लेट होने की समस्या का समाधान हो जाएगा व यात्रियों का सफर सुगम होगा।

वहीं पहले से चल रहे 108.75 किमी लंबे फुलेरा-डेगाना दोहरीकरण के लिए 103 करोड़ रुपए आवंटित किए है। सरकार की ओर से 1 फरवरी को पेश किए गए आम बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे को विभिन्न कार्यो के लिए बजट आवंटन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के केपिटल आउट-ले वर्ष 2020-21 के बजट में 6408.92 करोड़ आवंटित किया गया है।

इन कार्यो के लिए भी बजट आवंटन
- 92 करोड़ रुपए रेल लाइन के रखरखाव के लिए।
- 1.92 करोड़ रुपए जोधपुर कारखाना के लिए।
- 13 करोड़ रुपए पुल मरम्मत के लिए।
- 157 करोड़ आरयूबी के लिए।
- 25 करोड़ रुपए स्पीड टेस्ट ट्रेक के लिए।
- 1 लाख रुपया भगत की कोठी पीट लाइन के लिए

यात्री सुविधाओं व संरक्षा पर विशेष ध्यान
सरकार ने बजट में यात्री सुविधाओं तथा संरक्षा पर ध्यान देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे को 160.10 करोड रुपए आवंटित किए गए है। पार्टनरशिप व सीएसआर के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास व अन्य कार्यो के लिए 1 हजार करोड का अनुमानित निवेश का प्रावधान है, यानि वर्ष 2020-21 के लिए कुल 1160.10 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है। इनके अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे में आमान परिवर्तन के लिए 182 करोड़, सिगनल कार्यो के लिए 55.54 करोड, यातायात सुविधाओं के लिए 106.83 करोड़, कर्मचारी कल्याण के लिए 33.81 करोड़ सहित विभिन्न मदों में राशि आवंटित की गई है।

सानू-हमीरा नई रेल लाइन के लिए 28 करोड़
वर्तमान में जारी जोधपुर मण्डल में वर्तमान में जारी थियात-हमीरा-सानू 58.5 किमी नई रेल लाइन के लिए 27.99 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग