9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरसीए अध्यक्ष गहलोत के प्रयासों से 110 ऑक्सीजन सिलेण्डर भेंट

- गुजरात के हलोल से आए भरे हुए सिलेण्डर- महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 13, 2021

आरसीए अध्यक्ष गहलोत के प्रयासों से 110 ऑक्सीजन सिलेण्डर भेंट

आरसीए अध्यक्ष गहलोत के प्रयासों से 110 ऑक्सीजन सिलेण्डर भेंट

जोधपुर।
राजस्थान क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वैभव गहलोत के प्रयासों से गुरुवार को 110 ऑक्सीजन सिलेण्डर जिला प्रशासन के माध्यम से मथुरादास माथुर अस्पताल को भेंट किए गए। रीको लि के निदेशक सुनिल परिहार ने बताया कि
राजपुताना स्टील लि व सांचोर चैयरमेन की मदद से गुजरात के हलोत से आए 110 ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर के ट्रक को मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन च जैन युवा संघ ने शहर विधायक मनीषा पंवार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रवणराम पटेल, एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती, जैन युवा संघ के अध्यक्ष सतीश चौपड़ा आदि की उपस्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन को भेंट किए गए।

परिहार ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन की खपत को देखते हुए प्रदेश के बाहर से ऑक्सीजन के भरे हुए सिलेण्डर मंगवाकर जिला प्रशासन के माध्यम से अस्पतालों को निरंतर दिए जा रहे है ताकि ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की जान नहीं जाए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग