9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर बढ़ाई दोस्ती, फिर मिलने का बहाना बना कर युवती के साथ कर डाला घिनौना काम

अश्लील फोटो खींचें, शादी से इनकार करने पर दर्ज कराई एफआईआर
2 min read
Google source verification
rape case in jodhpur

woman raped, woman raped in jodhpur, rape cases in jodhpur, crime against women, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. सोशल नेटवर्र्किंग साइट फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने युवती को जालोर से जोधपुर बुला लिया व नशीला पदार्थ खिलाकर सरदारपुरा बी रोड स्थित होटल में ले जाकर बलात्कार किया। उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। शादी से इनकार करने पर युवती ने गुरुवार को युवक के खिलाफ सरदारपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार जालोर जिले की इक्कीस वर्षीय युवती ने अनिल कुमार नाम युवक के खिलाफ बलात्कार व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोपी भी सांचौर का रहने वाला बताया जाता है। युवती ने युवक की लग्जरी कार के पंजीयन नम्बर भी पुलिस को बताए हैं। आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले आरोपी ने युवती को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने उससे मोबाइल नम्बर भी ले लिए। जिससे दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर अगस्त में जोधपुर बुलाया। महात्मा गांधी अस्पताल के पास से उसे लग्जरी कार में बिठाकर डीपीएस के पास ले गया, जहां उसे खाना खिलाया व पेय पदार्थ पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे होश आया तो वह सरदारपुरा बी रोड स्थित गांधी इंटरनेशनल होटल के कमरे में नग्न हालत में थी।

आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो भी ले ली। साथ ही शादी का झांसा भी दिया। गत 15 सितम्बर को भी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया। दिनोंदिन इस प्रकार की घटनाओं के बढऩे के साथ ही पुलिस की चिंता भी बढऩे लगी है। इसके साथ ही आए दिन बलात्कार और कुकर्म आदि की घटनाओं ने जोधपुर की छवि को धूमिल करना शुरू कर दिया है।

थाने का डीओ एफआईआर से अनजान


थाने में हेड कांस्टेबल शिवराज गुरुवार रात दस बजे तक ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) था। ऐसे में उसे दिनभर की गतिविधि की जानकारी होनी चाहिए, लेकिन उसने ऐसे किसी मामले के दर्ज होने से इनकार कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग