9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में 120 कर्मचारी, दो साल से पेंशन के लिए भटक रहे

- अवकाश के दिन खुला कार्यालय और निपटाए प्रकरण  
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान के इस शहर में 120 कर्मचारी, दो साल से पेंशन के लिए भटक रहे

राजस्थान के इस शहर में 120 कर्मचारी, दो साल से पेंशन के लिए भटक रहे

जोधपुर.
नगर निगम से सेवानिवत्त या मृत कार्मिकों के पेंशन प्रकरण दो साल से भी अधिक समय से निस्तारित नहीं हो रहे। हालात यह है कि करीब 120 से अधिक ऐसे कार्मिकों के प्रकरण हैं जिनको भुगतान ही नहीं हुआ। शनिवार को अवकाश के दिन कार्यालय खोल कर आधे प्रकरण निस्तारण करने का दावा किया गया है। निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला स्वयं अवकाश के दिन उपस्थित रहे व पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण किया।

निगम उपायुक्त आकांक्षा बैरवा ने बताया कि निगम और उप निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग में 120 से अधिक सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण बकाया चल रहे थे। शनिवार को 60 से अधिक प्रकरणों में जो भी कमियां थी उनको उपनिदेशक कार्यालय भिजवा दिया गया है। अब निर्देश दिए गए हैं कि 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तैयार करवाने हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को उसी दिन पीपीओ मिलने की व्यवस्था करने की बात कही। 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले 30 कर्मचारियों के आदेश भी जारी किए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग