9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना का फिर धमाका, 75 नए आए पॉजिटिव

  32 डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में कोरोना का फिर धमाका, 75 नए आए पॉजिटिव

जोधपुर में कोरोना का फिर धमाका, 75 नए आए पॉजिटिव

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना आए दिन पॉजिटिव रोगियों की संख्या के साथ अद्र्धशतक लगा रहा है। शहर में शनिवार को एक साथ 75 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 32 रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एमडीएम अस्पताल में कार्यरत एक नर्स संक्रमित आई है। बताया जा रहा हैं कि नर्स ने किसी संक्रमित मृतक के वार्ड में सेवाएं दी थी।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 20, एम्स ने 1 और डीएमआरसी ने 54 संक्रमित बताए हैं। 2582 सैंपल की जांच में 2. 90 फीसदी रोगी संक्रमित निकले हैं। इसमें 24 महिलाएं और 51 पुरुष संक्रमित हुए हैं। प्रशासन की जारी सूची में कई घरों से दो से ज्यादा संक्रमित निकले है। सूची में सर्वाधिक रोगी मंडोर के विभिन्न इलाकों से सामने आए हैं। फूलबाग मंडोर से 1 व 3 वर्षीय दो बच्चियां भी संक्रमित पाई गई हैं। वहीं एक बैंककर्मी भी संक्रमित आया है। जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 2151 पर पहुंच गया हैं।
-----

यहां से आए संक्रमित

मोती चौक-1
बाईजी का तालाब महेश जी नवल आश्रम-1

प्रतापनगर-4
कमला नेहरू नगर-4

नेहरू कॉलोनी डिफेंस लैब-1
मंडोर दईकड़ा-1

पावटा ए रोड-1
बड़ा बास मथानिया-2

तारघर-1
फोफलियों की गली आडा बाजार-1

फतेहपोल बोड़ों की घाटी-1
नागौरी गेट-1

शास्त्रीनगर-1
त्रिपोलिया बाजार-1

कलाल कॉलोनी- 5
चैनपुरा-1

गोकुलजी की प्याऊ-1
पोलो द्वितीय-5

इनकम टैक्स कॉलोनी-2
गाधव-1

लक्ष्मी नगर-1
पदमावती नगर जालम विलास-1

सिवांची गेट-1
शिव कॉलोनी चांदणा भाकर-1

नया तालाब-1
आरटीओ ऑफिस गुलजार नगर-1

हरिजन बस्ती उदयमंदिर-2
चौहाबो 10,21 सेक्टर-3

नयापुरा-4
फूल बाग मंडोर-6

भापू बंगलो-1
सुभाष नगर मसूरिया-1

ए 106 शास्त्रीनगर-4
रामनगर-1

वर्गी कॉलोनी-1
कसाइयों की पोल-1

बरकतुल्लाह खां कॉलोनी, बकरा मंडी-3
कुम्हारिया कुआ-1

(इन समेत अन्य क्षेत्र मिलाकर कुल 75 रोगी संक्रमित आए हैं। )

------------

--------------
कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-503

पॉजिटिव से नेगेटिव-1620
डिस्चार्ज-1619

कुल मौतें-29

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग