9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Extortion : व्यवसायी को बंधक बनाकर वसूले थे 13.25 लाख रुपए

- स्क्रैप एल्युमिनियम (Scrap Alluminium) बेचने का झांसा देकर एक और वारदात का खुलासा- रिमाण्ड पर चल रहे गिरोह के एक बदमाश से डेढ़ लाख रुपए व बोलेरो बरामद
2 min read
Google source verification
Extortion : व्यवसायी को बंधक बनाकर वसूले थे 13.25 लाख रुपए

Extortion : व्यवसायी को बंधक बनाकर वसूले थे 13.25 लाख रुपए

जोधपुर।
स्क्रैप माल (Scrap material) खरीदने के बहाने व्यवसायी को जोधपुर बुलाने के बाद बंधक बनाने और जान से मारने की धमकियां देकर लाखों रुपए वसूलने वाली गैंग ने हरियाणा के फरीदाबाद के व्यवसायी (Extortion with Faridabad's Businessman in Jodhpur) से 13.25 लाख रुपए (13.25 Lakh Rs extorted with Faridabad's Businessman in Jodhpur) वसूले थे। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस की रिमाण्ड पर चल रहे एक व्यक्ति से पूछताछ में खुलासा होने के बाद फरीदाबाद से व्यवसायी जोधपुर पहुंचे और कुड़ी भगतासनी थाने में डरा धमकाकर वसूली करने की एफआइआर दर्ज कराई।
एसआइ विश्राम मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश में भोपाल निवासी अरशद अली खान को जोधपुर बुलाने के बाद बंधक बनाने और डरा-धमकाकर 14 लाख रुपए वसूलने के मामले में मूलत: सोजत सिटी थानान्तर्गत चामडि़याक हाल सांगरिया के महावीर नगर निवासी केवलचंद (46) पुत्र नारायणलाल प्रजापत रिमाण्ड पर है। पूछताछ में उसने गत माह हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक अन्य व्यवसायी से लाखों रुपए वसूलने की जानकारी दी।
पुलिस ने फरीदाबाद निवासी व्यवसायी वंश कपूर से सम्पर्क किया। व्यवसायी जोधपुर आया और गैंग के खिलाफ धोखाधड़ी, बंधक बनाने और डरा-धमकाकर 13.25 लाख रुपए वसूलने का मामला दर्ज कराया। उसका आरोप है कि वंश की फरीदाबाद राजश्री एंटरप्राइजेज नामक फर्म है। गत 1 जनवरी को नीतिन गुप्ता ने पिता की फेसबुक पर स्क्रैप एल्युमिनियम के फोटो भेजे थे। उसने जोधपुर के कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना में रामजी एंटरप्राइजेज नामक फर्म होना बताया था। जीएसटी नम्बर बताने से वंश व उसके पिता ने भरोसा कर लिया। माल देखने के लिए वंश 6 जनवरी को ट्रेन से जोधपुर पहुंचा। रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा लेकर वंश झालामण्ड चौराहे के पास मिठाई की दुकान के सामने उतरा, जहां बोलेरो में आए एक युवक ने उसे बिठाया। करीब 70-75 किमी तक घूमाने के बाद चालक उसे एक खण्डहरनुमा कमरे में ले गया था, जहां दो व्यक्ति पहले से मौजूद थे। कुछ देर बाद दो और जने वहां आए थे। उसका मोबाइल ले लिया था और एक फोटो भी ले ली थी।
माल का सौदा होने का बताकर 12 लाख रुपए हवाला से दिलवाने को धमकाया था, लेकिन वंश ने इनकार कर दिया था। गिरोह ने उसी के मोबाइल से पिता से बात कराई थी और एल्युमिनियम से भरे ट्रक का भुगतान करने के लिए गौतम कुमार के खाते में 5.90 लाख और कालूराम मीणा के खाते में 5.85 लाख रुपए आरटीजीएस से जमा कराए थे।
इसके बाद चालक ने बोलेरो से गोरा होटल से कुछ आगे छोड़ दिया था। वहां से वो कल्पतरू के पास बस स्टैण्ड पहुंचा था, जहां से बस में दिल्ली और फिर फरीदाबाद लौट गया था। दस जनवरी को नीतिन गुप्ता के मोबाइल नम्बर से फिर कॉल आए और जान से मारने की धमकियां देकर एक लाख दस हजार रुपए और वसूल लिए थे।
वसूली के बदले मिले थे ढाई लाख, डेढ़ लाख बरामद
पुलिस ने गत 8 फरवरी को केवलचंद प्रजापत को गिरफ्तार किया था। गिरोह में मेवात क्षेत्र के कुछ बदमाश भी शामिल हैं। जो पकड़े नहीं जा सके हैं। भोपाल के एक व्यापारी से 14 लाख रुपए वसूलने पर केवलचंद को ढाई लाख रुपए मिले थे। इसमें से डेढ़ लाख रुपए और बोलेरो बरामद की गई है।
अब तक दो वारदातें, 27 लाख वसूले
एमपी में भोपाल निवासी अरशद अली खान की ट्रांसफार्मर बनाने के पार्ट्स की फैक्ट्री है। सोशल मीडिया के मार्फत कच्चे माल की सीट खरीदने के झांसे में आकर वह 20 जनवरी को जोधपुर आया था। गोरा होटल के पास से उसे सुनसान जगह ले जाया गया था, जहां जान से मारने की धमकियां देकर 14 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। फरीदाबाद के वंश कपूर से भी 13.25 लाख रुपए वसूले गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग