
13 कोरोना के नए संक्रमित मिले और 31 डिस्चार्ज
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण मंद रफ्तार पकड़े हुए हैं। अब रविवार को 13 नए कोरोना केस सामने आए और 31 मरीज डिस्चार्ज किए गए। एम्स, एमडीएम व एमजीएच में एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। जून के 20 दिन में जोधपुर में 715 रोगी पॉजिटिव आए और 27 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71741 जने संक्रमित, 67062 डिस्चार्ज और 1198 मौतें हुई हैं। शहरी इलाके के 9 जोन से 9 संक्रमित मिले और वहीं देहात के 10 ब्लॉक में महज 4 संक्रमित ही सामने आए। प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, रेजिडेंसी, बीजेएस, मंडोर, लूणी, ओसियां, बावड़ी, फलोदी, बाप व बालेसर में एक भी संक्रमित नहीं मिला।
6274 को लगा कोविड का पहला टीका
जोधपुर में रविवार को केवल 6274 जनों को ही कोविड टीका लगाया गया। 51 साइट्स पर 1090 जनों ने द्वितीय डोज लगवा ली है। हैल्थ वर्कर्स में प्रथम-द्वितीय डोज-5, फ्रंटलाइन वर्कस में प्रथम डोज 5 जनों ने लगवाई। 18 से 44 आयुवर्ग में 5613 जनों ने प्रथम-द्वितीय वैक्सीनेशन कराया। 45 से ऊपर प्रथम डोज 523, द्वितीय डोज 468, 60 से ऊपर 131 ने प्रथम और 619 ने द्वितीय डोज लगवाई।
Updated on:
20 Jun 2021 10:35 pm
Published on:
20 Jun 2021 10:35 pm
