9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें व 4.10 लाख रुपए जब्त

- सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें व 4.10 लाख रुपए जब्त

अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें व 4.10 लाख रुपए जब्त

जोधपुर.

आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर बनाड़ थाना पुलिस ने नांदड़ा कल्ला में गोदारों की ढाणी में फौजी कॉलोनी स्थित मकान में दबिश देकर सेना की कैंटीन में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें जब्त की। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर 4.10 लाख रुपए भी जब्त किए गए।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि फौजी कॉलोनी निवासी भगत सिंह पुत्र रामनिवास के मकान में कैंटीन की शराब का स्टॉक होने की सूचना मिली। आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस ने मकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें व 4.10 लाख रुपए जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फौजी कॉलोनी निवासी पूर्व सैन्यकर्मी भगतसिंह पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जब्त शराब सेना की कैंटीन से खरीदकर लाई गई थी और बाहर ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी। मकान से कैंटीन का अन्य सामान भी मिला है। जिसके बारे में आर्मी इंटेलीजेंस अलग से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग