9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

140 नए संक्रमित और कोरोना ने ली एक और जान

  अब तक 7623 मरीज संक्रमित और 106 मरीजों की कोरोना से मौत  
less than 1 minute read
Google source verification


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना का कहर जारी है। शहर में नए लॉक डाउन लगने की घोषणा के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 140 नए संक्रमित सामने आने की पुष्टि की है। बिलाड़ा निवासी मांगीलाल ( 45) की कोरोना से मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 7623 मरीज संक्रमित और 106 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या बेलगाम हो रही है।

शहर में बुधवार को 2243 सैंपल लिए गए, इसमें से गुरुवार की रिपोर्ट में 6.24 फीसदी संक्रमित मरीज सामने आए। संक्रमितों में 32 फिमेल और 108 मेल हैं। शहर से गांव तक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 54, एम्स से 13 और डीएमआरसी से 73 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एक निजी अस्पताल से जांच कराने वाला रोगी भी संक्रमित आया है। एम्स व एमडीएम का एक-एक रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित आया है।

होम आइसोलेशन से ज्यादा मरीज हो रहे डिस्चार्ज

शहर में गुरुवार को 144 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से 28 और होम आइसोलेशन से 116 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। लोगों की होम आइसोलेशन च्वॉइस के कारण मरीज घर से ज्यादा डिस्चार्ज हो रहे हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1570

पॉजिटिव से नेगेटिव-5952
डिस्चार्ज-5951

कुल मौतें-106

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग