
शहर में 15 हजार सक्रिय संक्रमित, अस्पताल फुल, 250 बैड बढ़ा जिंदगियां बचाने की जुगत
जोधपुर। शहर में सक्रिय संक्रमित अब 15 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। अस्पताल हाउसफुल हैं यह सभी को पता है। निजी अस्पतालों में भी बमुश्किल जगह मिल पा रही है। खास बात यह है कि अब चौथी बार अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। एक दिन में 250 बैड बढ़ाकर जिंदगी बचाने की जुगत में प्रशासन लगा हुआ है। लेकिन जिस रफ्तार से अस्पताल में दाखिले बढ़ रहे हैं, यह क्षमताएं लगातार कम होती जा रही है।
यहां बढ़ाए अब बैड
- एम्स में 60 बैड
- अब 250 से बढ़ाकर क्षमता 310 हुई
- मथुरादास माथुर अस्पताल में 192 बैड बढ़ाए
- अब 300 से बढकऱ क्षमता 192 हुई।
सरकारी अस्पतालों के 1374 बैड आरक्षित
राजकीय चिकित्सालयों व अन्य चिकित्सा केन्द्रों में 2 हजार 925 बैड है। इसमें से 1 हजार 374 ऑक्सीजन बैड कोविड रोगियों के रिजर्व किए गए हैं। लेकिन यह तेजी से भर गए। कोविड केयर सेन्टर बोरानाडा में अतिरिक्त 400 बैड भी रिजर्व हैं। इसमें से 200 पर ऑक्सीजन सुविधा है।
यहां कितने कोविड रिजर्व बैड
- एमडीएम में 1142 में से 492 बैड कोविड रिजर्व
- एमजीएच में 694 में से 534 रिजर्व
- एम्स में 960 में से 310 रिजर्व
- के.एन चेस्ट अस्पताल के आईडी सेन्टर में 37 में से 30 बैड रिजर्व
- पावटा सेटेलाईट अस्पताल में 92 में से 8 रिजर्व किए हैं।
----
बैड व ऑक्सीजन के लिए प्रभारी बनाए
- राजकीय व निजी अस्पतालों में बैड उपलब्धता व संख्या बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारी जिला परिषद सीइओ डॉ इंद्रजीत यादव होंगे। उनके साथ एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार, डिप्टी सीएमएचओ प्रीतमसिंह, एसीपी इन्क्युबेटर जे.पी ज्याणी, उपपंजीयक द्वितीय विश्नाराम देवड़ा, उप पंजीयक तृतीय ताराचंद वेंकटेश और अधिशासी अभियंता जिला परिषद रिनेश सिंघवी होंगे।
- ऑक्सीजन उपलब्ध व मांग के लिए प्रभारी जेडीए आयुक्त कमर उल जमान चौधरी होंगे। उनके साथ एडीएम सिटी द्वितीय सत्यवीर यादव, उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्रसिंह चांदावत, सचिव जोधपुर डिस्कॉम मुकेश चौधरी होंगे।
Published on:
24 Apr 2021 01:14 am
