
VACCINATION----वैक्सीनेशन शिविर में 150 ने लगाया टीका
जोधपुर।
बाड़मेर जैन समाज समिति जोधपुर की ओर से मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। आयोजन रमेश छाजेड़ रामसर ने बताया कि शिविर में 45 वर्ष व इससे ऊपर आयु वर्ग के करीब 150 पुरुष-महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन का पहला व दूसरा टीका लगाया। समिति के अध्यक्ष वेदमल मालू ने टीकाकरण टीम के सभी डॉक्टरों व स्टाफ का स्वागत कर धन्यवाद दिया। टीकाकरण कार्यक्रम में बाड़मेर जैन समाज के कई सदस्य सेवा कार्य में सहयोगी बने। जिसमें ज्ञानीराम मालू, भूरचन्द छाजेड़, जसराज बोथरा, मदनलाल मालू, मांगीलाल गुलेच्छा, प्रकाश बोहरा, अशोक बोथरा, बाबूलाल छाजेड़ आदि ने नेक कार्य में विशेष सहयोग दिया।
प्लाज्मा डोनेट की मुहिम
रामसर ने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए एक रक्तदान प्लाज्मा दान की मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें पारस ब्लड बैंक में 3 ने प्लाज्मा डोनेट किया व 10 ने रक्तदान कर प्लाज्मा कोरोना मरीजों को पारस ब्लड बैंक से उपलब्ध करवाया। अन्त में रामसर ने सभी रक्तवीरों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Updated on:
04 May 2021 08:20 pm
Published on:
04 May 2021 08:20 pm
