9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के रोकने एेवड़ के ऊपर से भगाई एसयूवी, १७ भेड़ों की मौत

- २१ भेड़ें घायल- काले शीशे होने पर पुलिस ने रोकी तो पिस्तौल लहराकर भगाई एसयूवी- पुलिस की गोली एसयूवी के व्हील पर लगी, डण्डों से शीशे फोडऩे के बाद भी भाग निकले बदमाश
2 min read
Google source verification
17 sheep death from fortuner car

पुलिस के रोकने एेवड़ के ऊपर से भगाई एसयूवी, १७ भेड़ों की मौत


जोधपुर.
जिले के झंवर थानान्तर्गत मेलबा गांव में हिरणों का टांका के पास शनिवार को काले शीशे चढ़े होने से संदिग्ध नजर आई एसयूवी (फॉरच्यूनर) कार को पुलिस ने रोका तो चालक बैक दौड़ाने के बाद गलत दिशा में कट मारकर भगा ले गया। चालक के पास बैठे युवक के हवा में पिस्तौल लहराने पर एएसआई ने एक गोली भी चलाई, लेकिन वो व्हील पर जा लगी। दोनों बदमाश रास्ते में आए एेवड़ के ऊपर से एसयूवी भगा ले गए। सत्रह भेड़ों की मौत व इक्कीस घायल हो गईं। थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि चुनावी गश्त के दौरान बाड़मेर की तरफ से आ रही एक एसयूवी कार पर काले शीशे चढ़े होने से पुलिस ने जीप आड़ी लगाकर रोकी। कार में चालक व एक अन्य युवक सवार थे। पुलिस के जीप आड़ी लगाते ही चालक ने एसयूवी बैक ली और उलटी ही भगाने लगा। वह करीब पचास-साठ फुट तक बैक भगाता रहा। पुलिस भी पीछा करती रही। फिर चालक ने एसयूवी रोकी और पुलिस जीप को कट मारकर गलत दिशा से एसयूवी को भगाने लगा। चालक के पास बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और हवा में लहराने लगा। यह देख जीप में सवार एएसआई राजूराम ने भी पिस्तौल निकाली और कार को रोकने के लिए टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली व्हील पर जा लगी। चालक एसयूवी को भगाने लगा। सिपाही नीचे उतरे और डण्डों से कार के शीशे फोड़े, लेकिन इसके बावजूद चालक कार को और तेजी से भगा ले गया। पुलिस ने वायरलैस सैट पर जोधपुर कमिश्नरेट व बाड़मेर जिले में नाकाबंदी कराई। इस बीच, मेलबा गांव में सडक़ पर भेड़ों का एेवड़ निकल रहा था। भागने के प्रयास में चालक ने एसयूवी को एेवड़ के ऊपर से निकाल दी। सत्रह भेड़ें कुचल दी गई और मौके पर ही उनका दम टूट गया। जबकि इक्कीस भेड़ें घायल हो गईं। जिनका उपचार कराया गया। ग्रामीण व बाद में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। झंवर थाने में मामला दर्ज कर दोनों युवकों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुजरात नम्बर की थी एसयूवी कार
पुलिस का कहना है कि कार के काले शीशे चढ़े होने से रोका गया था। चालक के पास वाले युवक के पास हथियार भी था। कार में कुछ और संदिग्ध सामग्री होने से पुलिस ने इनकार नहीं किया है। कार पर गुजरात के नम्बर लिखे थे। इस आधार पर युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
नाकाबंदी के बाद भी हाथ से निकले
पुलिस ने जीप आड़ी लगाकर एसयूवी को रोका था। बदमाश के हथियार लहराने पर एएसआई ने एक गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया और व्हील पर जा लगी। फिर पुलिस ने जोधपुर व बाड़मेर जिले में नाकाबंदी कराई, लेकिन इसके बाद भी दोनों बदमाश कार सहित गायब हो गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग