9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान से ड्रॉन से भेजी पांच करोड़ की 2.5 किलो हेरोइन जब्त

- श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली थी हेरोइन व ड्रॉन
less than 1 minute read
Google source verification
,

पाकिस्तान से ड्रॉन से भेजी पांच करोड़ की 2.5 किलो हेरोइन जब्त,पाकिस्तान से ड्रॉन से भेजी पांच करोड़ की 2.5 किलो हेरोइन जब्त

जोधपुर।
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में शेखसरपाल के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रॉन व एक पैकेट से मिली 2.458 किलो हेरोइन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर ने जब्त की। इस संबंध में ब्यूरो ने मंगलवार को एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है। (Heroine Drugs seiezed)
एनसीबी के अनुसार शेखसरपाल में सीमा पार के पास सीमा सुरक्षा बल को लावारिस हालत में ड्रॉन व प्लास्टिक के एक पैकेट से 2.458 किलो हेरोइन मिली थी। जिसकी कीमत 4.916 करोड़ रुपए आंकी गई थी। एनसीबी जोधपुर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हेरोइन व ड्रॉन जब्त किया। इस बारे में एनसीबी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
एनसीबी का कहना है कि सीमा पार से हेरोइन की तस्करी की जा रही है। रात के अंधेरे में किसी ने ड्रॉन से हेरोइन का पैकेट भारतीय सीमा में भेजा है। स्थानीय तस्करों ने सीमा पार तस्करों से सम्पर्क कर यह हेरोइन मंगवाई है। फिलहाल ड्रग्स की खेप मंगवाने वाले की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग