
KRISHI-- गत वर्ष से 20 प्रतिशत ज्यादा बुवाइ
जोधपुर।
कृषि विभाग की ओर से इस बार खरीफ बुवाइ लक्ष्य करीब 12 लाख हेक्टेयर में तय किया गया है। जुलाई के पहले पखवाड़े तक कुल लक्ष्य का 70 प्रतिशत बुवाइ हो चुकी है, जो गत वर्ष जुलाई के पहले पखवाड़े से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। गत वर्ष जुलाई के पहले पखवाड़े तक करीब 50 प्रतिशत ही बुवाई हुई थी। 23 जुलाई तक जिले में करीब 8.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाइ हो चुकी है।
--
बीज खरीद के नहीं मिल रहे बिल
वहीं बुवाइ के लिए विभिन्न बीज खरीद रहे किसान बीज खरीद के बिल नहीं मिलने से परेशान है। किसानों को अंदेशा है कि विभिन्न कंपनियों के नाम से पैकिंग कर बीज बेचे जा रहे है, इसलिए उनको बीज खरीद के बिल नहीं दिए जाते है। इससे किसानों को नकली बीजों की पैकिंग व खरीद की चिंता सता रही है।
---
सिंचित क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, उन फसलों में मंगलवार को हुई बरसात का फ ायदा मिलेगा। वहीं टिड्डी के फ सल चट करने से खाली हुए खेतों में पुन: बुवाई होगी।
गोरधनराम सियाग, जिला उपाध्यक्ष
भारतीय किसान संघ
---
कृषि विभाग द्वारा तय बुवाई लक्ष्य (लाख हेक्टेयर में)
फसल-- लक्ष्य
बाजरा-- 4.10
मूंग-- 2.95
मूंगफली-- 1.40
ग्वार-- 1.40
ज्वार-- 0.50
कपास-- 0.50
तिल-- 0.25
अरंडी-- 0.25
अन्य-- 0.15
-------------------
Published on:
25 Jul 2020 08:13 pm
