9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 नए कोरोना संक्रमित और 18 हुए डिस्चार्ज

  समय पर नहीं मिल रही वैक्सीन केवल 1505 जनों का कोरोना वैक्सीनेशन किया
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. सूर्यनगरी में बुधवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए और 18 जनों को डिस्चार्ज दिया गया। शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों से 10-10 संक्रमित मिले। वहीं सर्वाधिक संक्रमित देहात के ओसियां-शेरगढ़ में 4-4 मिले। शहर के मधुबन जोन में 3 सर्वाधिक संक्रमित मिले। शहर के शहर परकोटा उदयमंदिर, मसूरिया व बीजेएस से शून्य संक्रमित सामने आए। मंडोर, लूणी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, फलोदी, बाप व बालेसर से शून्य संक्रमित सामने आए। 23 दिन में जोधपुर में 748 रोगी पॉजिटिव आए और 28 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71774 जने संक्रमित, 67156 डिस्चार्ज और 1199 मौतें हुई हैं। एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।


समय पर नहीं मिल रही वैक्सीन, 1505 जनों का वैक्सीनेशन

जोधपुर में कोविड वैक्सीन की सप्लाई सुचारू नहीं है। जिले में बुधवार को प्रथम-द्वितीय डोज मिलाकर केवल 1505 जनों का वैक्सीनेशन किया गया। बुधवार को महज 1321 जनों ने प्रथम कोविड वैक्सीनेशन कराया। जबकि द्वितीय डोज लेने वालों की संख्या 184 रहीं। 17 साइट्स पर हुए वैक्सीनेशन में 18 से 44 आयुवर्ग में 1111 ने प्रथम-द्वितीय डोज, 45 से 60 आयुवर्ग में 214 जनों ने प्रथम व द्वितीय डोज लगवाई। 60 वर्ष से ऊपर 44 बुजुर्ग प्रथम और 136 बुजुर्ग द्वितीय डोज लगवाने पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग