9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में टूटी सडक़ों को सुधारने की सूची हुई जारी

- पीडब्ल्यूसी की बैठक
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में टूटी सडक़ों को सुधारने की सूची हुई जारी

जोधपुर में टूटी सडक़ों को सुधारने की सूची हुई जारी

जोधपुर.
जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित पीडब्ल्यूसी की बैठक में सडक़ों व अन्य कार्यों के लिए 21 करोड़, 50 लाख के कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई।

इन कार्यों को दी मंजूरी

- 1.58 करोड़ रुपए की लागत से सिविल लाइन सर्किल से एयरफोर्स टैम्पो स्टैण्ड वाया कमल मेहता सर्किल व केन्द्रीय विद्यालय संख्या एक तक सडक़ का नवीनीकरण।
- 98 लाख रुपए की लागत से झालामण्ड वार्ड नं. 26 स्थित हेमनगर में सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सडक़ो का निर्माण।

- 1.22 करोड़ रुपए की लागत से पाल रोड़ खेमे का कुआं से शोभावतों की ढाणी मुख्य सडक़ को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण का कार्य (वाया नंदवन ग्रीन रिद्धीसिद्धी कॉम्पलेक्स विक्टोरियन पैलेस)।
- 1.78 करोड़ लाख की लागत से जोन दक्षिण के क्षेत्राधिकार में स्थित सडक़ों का सुदृढ़ीकरण और पैच रिपेयर।

- 1.66 लाख की लागत से चौपासनी रोड भट्टी की बावड़ी से जैसलमेेर बाई पास तक सडक़ सुदृढ़ीकरण।
- 1.24 करोड़ रुपए की लागत से डीपीएस चौराहा से बोरानाडा टोल रोड तक जल भराव वाले स्थानों पर सीसी सडक़ का निर्माण।

- 75 लाख रुपए की लागत से उम्मेद उद्यान में में री-कारपेटिंग कार्य।
- 75 लाख रुपए की लागत से जोधपुर शहर की प्रमुख दीवारों पर पैंटिंग व माण्ढऩे का कार्य।

- 65 लाख रुपए की लागत से मानसागर महामंदिर पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन।
- 1.23 करोड़ रुपए की लागत से पावटा सी मैन रोड स्थित शक्ति नगर गली नं. 01 व 03 में सीसी सडक़ निर्माण।

- 1.14 करोड़ की लागत से मण्डोर आरओबी से 9 मील मथानिया बाइपास आरओबी वाया मण्डोर थाना 8 मील होते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग