
229 नए पॉजिटिव मिले और 6 की मौत
जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को कोरोना के 229 नए केस सामने आए और 767 को डिस्चार्ज दिया गया। मई माह के 27 दिनों में 32688 जने संक्रमित, 47924 डिस्चार्ज और 701 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 70341 जने संक्रमित, 61442 डिस्चार्ज और 1145 मौतें हुई हैं। वहीं कोरोना आंकड़े हर रोज ऊपर-नीचे हो रहे है, इस कारण प्रशासन की चिंता अभी तक कम नहीं हुई है।
एमडीएम अस्पताल में भाटियान तिंवरी निवासी सुमेराराम ( 57), जोधपुर निवासी गुलाराम (69 ), सरोज ( 30) की मौत हो गई। एमजीएच में फलोदी निवासी मधूसुदन जोशी ( 44) की मौत हो गई। एम्स जोधपुर में मदेरणा कॉलोनी निवासी मंगलाराम ( 67) व सूरसागर निवासी मोहन लाल सुथार ( 65) का निधन हो गया।
3498 ने लगवाई वैक्सीन
जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को 3498 जनों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें हैल्थ वर्कर्स में 115 जनों ने प्रथम, 22 ने द्वितीय, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 136, द्वितीय ने 41, 18 से 44 आयुवर्ग में 332 ने प्रथम, 45 से 60 आयुवर्ग में 2464 ने प्रथम, 254 ने द्वितीय, 60 से ऊपर में प्रथम डोज 451, द्वितीय डोज 104 जनों ने लगवाई। 421 जनों ने कुल द्वितीय डोज लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि 96 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।
Published on:
27 May 2021 10:50 pm
