
महिला अधिवक्ता के बैग से 25 हजार का पर्स चोरी
जोधपुर.
सदर बाजार थानान्तर्गत घंटाघर घुमकी के पास नमकीन की दुकान के सामने एक महिलन ने महिला अधिवक्ता के बैग से पर्स चुरा लिया गया। जिसमें 25 हजार रुपए रखे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार रातानाडा में हरिपुरा व्यास कॉलोनी निवासी शारदा पुत्री हरसिंगाराम बिश्नोई अधिवक्ता है। वह धरतेरस पर खरीदारी करने बाजार गई थी। इस दौरान घंटाघर घुमटी के पास नमकीन की एक दुकान के सामने से निकलने लगी। उसके पास एक बैग था। इतने में कोई महिला आई और महिला अधिवक्ता के बैग में रखा पर्स चुरा लिया। जिसमें 25 हजार रुपए रखे थे। कुछ देर बाद बैग से पर्स गायब पाया तो महिला अधिवक्ता ने तलाश शुरू की। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक महिला की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। जिसमें आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हें
Published on:
04 Nov 2021 01:59 am
