9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 नए संक्रमित, 1 और कोरोना से मौत

  जोधपुर में अब तक 2528 मरीज संक्रमित और 41 संक्रमितों की हुई मौत
2 min read
Google source verification

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में जोधपुर में 345 संक्रमित मरीज इलाज ले रहे है। इनमें 145 मरीज होम आइसोलेशन, बोरानाडा कोविड सेंटर में 50, एम्स में 112, एडीएम अस्पताल 1 और एमजीएच में 6 मरीज उपचार ले रहे है। वहीं 4 मरीज अन्य जिलों में उपचार ले रहे हैं। संक्रमितों में 3 महिलाएं और 26 पुरुष शामिल हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 18, एम्स ने 6 और डीएमआरसी ने 5 नए संक्रमित जांच कर बताए हैं। कुल 2854 सैंपल की जांच में 1.01 प्रतिशत संक्रमित निकले हैं। एयरफोर्स एरिया रातानाडा निवासी सत्यनारायण (64) की एम्स में मौत हो गई। इन्हें श्वसन तंत्र संबंधी रोग बताया गया। जोधपुर में अब तक 2528 मरीज कोरोना के सामने आ चुके हैं और 41 संक्रमितों की मौत हो गई हैं।

-----------------------------

बुधवार को यहां से आए संक्रमित

सोजतियां घांचियों का बास-1

उम्मेद चौक , गोपाल पोल-2

घंटाघर, सत्यनारायण मंदिर-3

जालोरी गेट-1

नागौरी गेट-1

बागर चौक पिपली वाली गली-1

फतेहसागर ओटा के सामने-1

गुलाबसागर का बच्चा, गुलाबसागर-2

कुशाल कुटी 2इडी सरदारपुरा-1

वीरगिरधर गली भीमजी का मोहल्ला-1

कबीर नगर-1

इन्द्रा कॉलोनी प्रतापनगर-1

सूरसागर राजबाग-1

सिवांची गेट-2

पाल रोड-1

शोभावतों की ढाणी-1

मघजी की घाटी बिजलीघर-1

बापूनगर पाली रोड-1

महावीर कॉलोनी-1

भगत की कोठी-1

रेजिडेंसी-1

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड-1

चैनपुरा-1

बागर चौक घंटाघर-1

---------

कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-345

पॉजिटिव से नेगेटिव-2143

डिस्चार्ज-2142

कुल मौतें-41

---------------

30 रोगी हुए डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन से 19 मरीज डिस्चार्ज किए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से 2 और एम्स से 9 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ये सभी पाल लिंक रोड, कमला नेहरू नगर, , मलार रोड, स्टेशन रोड फलोदी, देवी रोड चांदणा भाकर, गुलजार पुरा, करवड़, महामंदिर तीसरी पोल, मोहननगर बी बीजेएस कॉलोनी, पोलो द्वितीय, शक्ति नगर पावटा सी रोड, कलाल कॉलोनी, सिवांची गेट भीखा प्याऊ, फूलबाग मंडोर, कागा कागड़ी नागौरी गेट, फोफलिया की गली आडा बाजार, कृष्णा नगर, बालाजी मंदिर बावड़ी के रहवासी हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग