
ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मृत्यु
ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मृत्यु
- चार गंभीर घायल
जोधपुर.
डांगियावास थानान्तर्गत जयपुर हाइवे पर निजी कॉलेज के पास रविवार रात बारह बजे ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में तीन लोगों की मृत्यु और चार अन्य गंभीर घायल हो गए।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जयपुर हाइवे पर डांगियावास व निजी कॉलेज के बीच देर रात तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। बोलेरो में सात व्यक्ति सवार थे। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सभी व्यक्ति बोलेरो में फंस गए। वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बोलेरो से घायलों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। तब तक तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि चार गंभीर घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो पाई। हादसे से हाइवे पर एकबारगी यातायात बाधित हो गया। दोनों वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका।
Published on:
05 Jul 2021 01:05 am
