9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड बाइपास पर कार की भिड़ंत,6 बहनों के इकलौते भाई साहित दो और ने गंवाई हादसे में जान

शादी में भाग लेने के बाद लौट रहे थे गांव, मृतकों में मामा-भांजा शामिल
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

3 died, road accident in jodhpur, accidents in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में बाइपास स्थित इसरो के सामने तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन व कार की भिड़ंत में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार के चकनाचूर होने से तीनों युवक करीब एक घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें जेसीबी की मदद से मशक्कत के बाद एक घंटे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की सांसें टूट चुकी थी। मृतकों में मामा-भांजा भी शामिल हैं। थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि बिलाड़ा थानान्तर्गत ऊदलियावास निवासी खुशवीर सिंह (21) पुत्र भैरू सिंह, खारिया मीठापुर निवासी शंभु सिंह (36) पुत्र राजेन्द्र सिंह और मूलत: राजसमन्द हाल ऊदलियावास निवासी चन्द्रवीर सिंह (21) पुत्र डूंगरसिंह राजपूत बुधवार रात शादी समारोह में गए थे, जहां से तीनों कार में रात करीब ढाई बजे गांव लौट रहे थे। शंभु सिंह अपनी कार चला रहा था। इसरो के सामने पहुंचने पर शताब्दी सर्किल की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन की कार से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। साथ ही परखच्चे भी उड़ गए।

तीनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए। राह चलते लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जेसीबी को मदद के लिए बुलाया गया। उसकी मदद से करीब एक घंटे की मेहनत के बाद तीनों बाहर निकाले जा सके, लेकिन तब तक खुशवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह व शंभु सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। रात को पुलिस ने शव एम्स मोर्चरी में रखवा दिए गए। पुलिस ने सुबह बगैर पोस्टमार्टम कराए तीनों शव परिजन को सौंपे।


मृतकों में छात्र व होटल संचालक भी शामिल

पुलिस का कहना है कि तीनों युवक शादी समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। दुर्घटना करने वाला वाहन टैंकर या ट्रेलर बताया जाता है। कार से भिड़ंत में उसकी डीजल टंकी या ऑयल चैम्बल फूटा है। मृतकों में शामिल खुशवीर सिंह नर्सिंग छात्र था। जबकि उसका मामा चन्द्रवीर निजी कार्य करता था और शंभु सिंह होटल संचालक था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग