9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में  3 पॉजिटिव और 9 डिस्चार्ज

    बुधवार को 13446 जनों को कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में  3 पॉजिटिव और 9 डिस्चार्ज

जोधपुर में  3 पॉजिटिव और 9 डिस्चार्ज

जोधपुर. जोधपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 3 पॉजिटिव मिले और 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए। शहर परकोटा-मधुबन जोन से एक-एक संक्रमित मिला हैं। देहात में लूणी ब्लॉक में एक संक्रमित मिला है। जुलाई माह के 7 दिन में 29 नए केस मिले और 84 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71874 जने संक्रमित, 67346 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं। बुधवार को कोई मौत नहीं हुई।

कोविड वैक्सीन लगाने धूप में खड़े रहे लोग
एमडीएम अस्पताल में बुधवार को टीकाकरण के लिए लंबी कतारें दिखीं। यहां टीका लगाने आए लोगों के लिए किसी प्रकार का धूप से बचाने का जतन नजर नहीं आया। कइयों को धूप में परेशान होना पड़ा। वहीं आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि बुधवार को 13446 जनों को कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई। कुल 49 सेंटर पर 5216 जनों को पहली बार टीका लगा। 18 से ऊपर 4668 ने प्रथम और 3800 जनों ने द्वितीय डोज लगवाई है। 45 से ऊपर 394 ने प्रथम बार तो 6600 ने द्वितीय बार वैक्सीनेशन कराया। 60 से ऊपर 151 ने प्रथम तो 2869 ने द्वितीय बार वैक्सीनेशन कराया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग