
जोधपुर. कोरोना के सोमवार को जोधपुर में 331 नए मामले सामने आए और एम्स-एमजीएच में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। जोधपुर में अब तक 31547 मरीज संक्रमित और 429 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना को लेकर प्रशासन ने भी अपने सैंपल कम कर दिए है। सैंपल भी अब बीमारों की इच्छा अनुसार ही लिए जा रहे है। कम सैंपल में मरीज भी कम ही सामने आ रहे है।एमजीएच में बैंक कॉलोनी रातानाडा निवासी चंद्रा काला (74 ) और एम्स में खेमे का कुआ निवासी बाबूलाल ( 57) की कोरोना से मौत हो गई। अक्टूबर माह के 12 दिन में 5844 मरीज संक्रमित और 64 से ज्यादा मौत हो गई है।
मौतों को लेकर मौन स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग इन दिनों केवल संक्रमितों के आंकड़े ही उजागर कर रहा है। जबकि मौतें नहीं बता रहा है। संक्रमितों की संख्या भी भ्रामक दी जा रही है। जबकि कम संक्रमित में ज्यादा संक्रमित बताए जा रहे है। ताकि पुराना कम बताने वाला बैक लॉक अब बराबर किया जा सके।
यहां से आए संक्रमित सामने
प्रतापनगर-20, शहर परकोटा- 24, उदयमंदिर-19, महामंदिर-21, मसूरिया-29, शास्त्रीनगर-31, मधुबन-39, रेजिडेंसी-33, बीजेएस-19 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-29, सालावास ( लूणी)-23, बिलाड़ा-2, भोपालगढ़-3, ओसियां-11, बावड़ी-2, फलोदी-19, बाप- 3, शेरगढ़-3 और बालेसर-1 संक्रमित सामने आए।
Published on:
12 Oct 2020 10:37 pm
