9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा से मनाया जैन संत डॉ. पदमचंद्र का 34 वां दीक्षा दिवस

  गुरु पार्श्व पदम मुक्तावली प्रतियोगिता में देश भर से 119 गुरु भक्तों ने निभाई भागीदारी
less than 1 minute read
Google source verification
श्रद्धा से मनाया जैन संत डॉ. पदमचंद्र का 34 वां दीक्षा दिवस

श्रद्धा से मनाया जैन संत डॉ. पदमचंद्र का 34 वां दीक्षा दिवस

गुरु पार्श्व पदम मुक्तावली प्रतियोगिता में देश भर से 119 गुरु भक्तों ने निभाई भागीदारी

जोधपुर. जैन संत डॉ. पदमचंद्र मसा का 34 वां दीक्षा दिवस साध्वी शारदाकंवर, साध्वी श्रीभारती, साध्वी शुभमप्रभा, साध्वी सम्यकप्रभा, जैन समणी सुगमनिधि व सुधाननिधी के सान्निध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जैनाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जोधपुर नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानचंद मुणोत, संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज बोहरा, राष्ट्रीय मंत्री गौतमचंद खिंवसरा, पार्षद प्रकाश लुनिया, जेपीपी अहिंसा रिसर्च फाउंडेशन प्रांतीय सचिव रवि बोहरा, सुरेश डोसी, माणकराज ललवानी, राजेंद्र कटारिया, शोभा लुणिया, संगीता कांकरिया आदि श्रावक उपस्थित रहे। जयगच्छाधिपति आचार्य प्रवर पाŸवचंद्र मसा, जैन संत डॉ. पदमचंद्र मसा, जयेन्द्र मुनि मसा, जयशेखर मुनि सरदारपुरा द्वितीय-एबी रोड स्थित कोठारी भवन में इन दिनों विराजमान है। दीक्षा दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गुरु पाŸव पदम मुक्तावली प्रतियोगिता में 119 गुरु भक्तों ने भागीदारी निभाई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग