
जोधपुर में कोरोना के 35 नए मरीज
ग्राउंड रिपोर्ट
जोधपुर. शहर में बुधवार को कोरोना के 35 नए संक्रमित मरीज सामने आए। साथ ही 47 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 2152 सैंपल की जांच में 1.62 फीसदी रोगी संक्रमित पाए गए। इनमें 12 महिलाएं व 23 पुरुष शामिल है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 8, एम्स की रिपोर्ट में 9 और डीएमआरसी की रिपोर्ट में 18 संक्रमित पाए गए। मोती चौक क्षेत्र से 8 संक्रमित सामने आए। कृष्णा नगर से 6 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा मथानिया से भी एक मामला सामने आया। जोधपुर में अब तक 2254 मरीज संक्रमित आ चुके हैं। एमजीएच का रेजिडेंट डॉक्टर व एक इसीजी टेक्निशियन भी संक्रमित आया है।
यहां से आए संक्रमित सामने
मोती चौक क्षेत्र-8
बाईजी का तालाब नवल आश्रम-1
जालोरी गेट-2
ब्रह्म बाग-1
शिव कॉलोनी हुड़को क्वार्टर-1
अरिहंत नगर-1
बैंक कॉलोनी-1
बड़ा बास मथानिया-1
प्रतापनगर-1
कृष्णा नगर-6
10 ई रोड सरदारपुरा-1
तापडिय़ों की गली पुंगलपाड़ा-2
महावीर पोल-1
कलाल कॉलोनी-2
चैनपुरा बावड़ी-1
रघुनाथ पुरा सिवांची गेट-3
मैन रोड खांडा फलसा-2
-----
पाली निवासी वृद्धा की जोधपुर में मौत
पाली निवासी वृद्धा नसीम बानो (62) की एम्स जोधपुर में मौत हो गई। ये वृद्धा मंगलवार को जोधपुर में भर्ती हुई थी। जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले अहमदाबाद में इलाज लेने गई थी। फेफड़ों की सीटी कराने पर वहां के चिकित्सकों को कोरोना का संदेह हुआ। पाली में जांच कराने पर पॉजिटिव आई थी।
----
47 मरीज हुए डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 6, एम्स ने 20 और होम आइसोलेशन से 21 मरीज डिस्चार्ज हुए है। ये कबीर नगर, सूरसागर, लोहावट, पांचवीं रोड, रतन नगर, पंचमुखी मसूरिया, आशापुरा सिटी, आड़ा बाजार मोचियों की घाटी, गोकुल जी की प्याऊ, पावटा, चांदपोल के बाहर, महावीर पोल जूनी मंडी, प्रतापनगर, तापी मंदिर, सुनारों का बास, कमला नेहरू नगर, पहाडग़ंज द्वितीय, फोफलियों की गली जूनी मंडी, ऋषभ देव नगर, रावत बिल्डिंग, शास्त्रीनगर, हड्डी मिल भगवान महावीर कॉलोनी निवासी हैं।
-------------
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-395
पॉजिटिव से नेगेटिव-1829
डिस्चार्ज-1828
कुल मौतें-31
Updated on:
17 Jun 2020 11:35 pm
Published on:
17 Jun 2020 11:35 pm
