9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप से ३८ किलो डोडा पोस्त, पिस्तौल व ५ कारतूस जब्त

- चित्तौडग़ढ़ से मादक पदार्थ लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार- एक लाख रुपए भी जब्त
2 min read
Google source verification
38 kg poppy straw, pistol sized, one arrest

जीप से ३८ किलो डोडा पोस्त, पिस्तौल व ५ कारतूस जब्त


जोधपुर.
खेड़ापा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-६२ नागौर रोड स्थित पूनियों की बासनी तिराहे पर जीप से ३८ किलो डोडा पोस्त, एक पिस्तौल व पांच कारतूस जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त एक लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं। आरोपी यह मादक पदार्थ चित्तौडग़ढ़ से लेकर आ रहा था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि मादक पदार्थों की खेप आने की सूचना पर पूनियों की बासनी तिराहे पर नाकाबंदी की गई। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने गुरुवार मध्यरात्रि संदिग्ध नजर आ रही बोलेरो को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक तेजी से जीप भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे जीप रोक ली। तलाशी लेने पर उसमें से ३८ किलो डोडा पोस्त और एक पिस्तौल व पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। खेड़ापा थानान्तर्गत उमादेसर निवासी मनोज बेनीवाल (२२) पुत्र दिलीप जाट की तलाशी लेने पर जेब से एक लाख रुपए भी जब्त किए गए।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक मनोज जाट को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच कर रहे भोजासर थानाधिकारी ने रविवार को कोर्ट में पेश कर चालक मनोज को पांच दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।
कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश, दिनेश, कांस्टेबल नरपतराम, हरसुखराम, महेश कुमार शामिल थे।
हथियार-सायरन की नोक पर भाग निकलता है आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज शातिर व चालाक प्रवृत्ति का है। वह तस्करी के लिए पास में अवैध हथियार व गाड़ी पर सायरल लगाकर रखता है। ताकि पुलिस से भागने के दौरान भीड़-भाड़ में लोगों को डराकर आसानी से बच निकले। पूछताछ में सामने आया कि वह चित्तौडग़ढ़ से डोडा पोस्त की खेप लेकर आ रहा था। वह अपने गांव के आस-पास लोगों को बेचने की फिराक में था। वह अपने गांव के आस-पास लोगों को बेचने की फिराक में था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग