9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई तक मिल जाएंगे 4 रफ ाल

- रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कोणार्क कोर का किया दौरा- रामदेवरा दर्शन के लिए आए
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 11, 2019

मई तक मिल जाएंगे 4 रफ ाल

मई तक मिल जाएंगे 4 रफ ाल

जोधपुर।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि रफ ाल मिलने से भारतीय वायु सेना काफ ी मजबूत हो गई है। आगामी मई तक 4 रफ ाल भारत को मिल जाएंगे। नाइक रामदेवरा दर्शन के लिए जाने से पहले वायुयान से जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आर्मी की कोणार्क कोर का भी दौरा किया। नाइक दोपहर 2 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में नाइक ने कहा कि रफ ाल ने भारतीय रक्षा पंक्ति को मजबूत किया है। एक सवाल के जवाब में वह बोले कि विपक्ष की भूमिका विकास विरोधी होकर रह गई है। विपक्ष लोकतंत्र का अहम पहिया है लेकिन वह वर्तमान में अपनी सही भूमिका नहीं निभा रहा है। इसके बाद वह आर्मी के अफ सरों के साथ कोणार्क कोर गए, जहां कोर में सेना की विभिन्न प्रशिक्षण और प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। यहां मैन बैटल टेंक अर्जुन के मीडियम रीसेट व रिपेयर के पहले अनावरण को देखा। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि अर्जुन टेंक का सफ ल मीडियम रीसेट एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारतीय सेना के मैन बैटल टेंक अर्जुन की तत्परता को बनाए रखने में एक बड़ा कदम है। उन्होंने सेना के द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इसके बाद वे रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर के वाहन में रामदेवरा की ओर रवाना हुए। रामदेवरा दर्शन करने के बाद उन्होंने पोखरण फ ायरिंग रेंज में आर्मी के चल रहे रूटीन अभ्यास को भी देखा। रक्षा राज्य मंत्री मुख्य तौर पर रामदेवरा दर्शन के लिए ही आए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग